Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

INDIA : T20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त, भारत ने ऑस्ट्रेलिया से छीन ली सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का चौथे मुकाबला रायपुर में खेला गया. भारतीय टीम ने 20 रनों से जीत हासिल की.

 


रायपुर। 
  TODAY छत्तीसगढ़  /   भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 20 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली है. 01 दिसंबर (शुक्रवार) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम 175 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सात विकेट पर 154 रन ही बना सकी. पांचवां एवं आखिरी टी20 मुकाबला 3 दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। 

टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी आक्रामक रही और उसने तीन ओवर में ही 40 रन बना डाले. इस दौरान ट्रेविस हेड ने दीपक चाहर के एक ओवर में 22 रन बनाए. भारत को पहली सफलता रवि बिश्नोई ने दिलाई, जिन्होंने अपनी पहली गेंद पर जोश फिलिप को बोल्ड किया. इसके बाद अक्षर पटेल की फिरकी का जादू चला और उन्होंने वेड, हार्डी और मैकडरमॉट को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया की हालत खस्ता कर दी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा