Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Mizoram Elections Result: मतगणना अब 4 दिसंबर को होगी

 


नई दिल्ली।  TODAY छत्तीसगढ़  /   पांच राज्यों के विधानसभा में मतदान खत्म हो गए हैं. अब सबकी नजर रविवार 3 दिसंबर पर लगी हुई है। इस बीच आज मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. चुनावी राज्य मिजोरम में वोटों की गिनती अब तीन दिसंबर के बजाए चार दिसंबर को होगी. चुनाव आयोग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है.  

भारतीय निर्वाचन आयोग ने मिजोरम विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती की तारीख में संशोधन किया है. इसकी वजह ईसाई बहुल मिजोरम में गैर सरकारी संगठनों की समन्वय समिति (एनजीओसीसी) की ओर से विरोध प्रदर्शन करना मानी जा रही है. चुनाव आयोग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इस बारे में समाज के कई पक्षों की ओर से निवेदन किया गया था जिसके बाद ये फ़ैसला किया गया.


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा