बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में बर्जेस मेमोरियल स्कूल ग्राउंड में निजात अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं निजात अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया गया ।
इसके साथ ही बच्चों को उन्हीं की भाषा में कहानी के माध्यम से बताया गया कि संसार में बहुत सारे जानवर शक्ति शाली है किन्तु शेर ही जंगल का राजा होता है क्योंकि उसके पास आत्मबल होता है जो निरंतर हार नहीं मानने को प्रोत्साहित करता है। जिले के पुलिस कप्तान ने कहा की नशा को खत्म करने के लिए, कभी हार नहीं मानना चाहिए आत्मबल होना चाहिए। बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारण विद्यार्थी जीवन में ही कर लेना चाहिए।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें


