Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

1361 केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत नहीं, भाजपा किसानों को कांग्रेस से ज्यादा राशि एकमुश्त देने जा रही है - साव

 


रायपुर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /   प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के पाँच दिन बीत जाने के बाद भी 10 जिलों के 1361 केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत नहीं होने को प्रदेश सरकार और सीएम बघेल की घोषणाओं पर किसानों का गहन अविश्वास बताया है। जो इन दिनों येन-केन-प्रकारेण सत्ता हासिल करने की जद्दोजहद में कांग्रेस के लोग कर रहे हैं। श्री साव ने कहा कि किसानों के साथ छल-कपट और झूठ फरेब करके भूपेश सरकार तमाम कोशिशों के बाद भी किसानों का भरोसा वापस नहीं पा सकेगी।

सांसद श्री साव ने कहा कि भाजपा किसानों को कांग्रेस से ज्यादा राशि एकमुश्त देने जा रही है कांग्रेस शासन में 4 किश्तों में अपने हक की राशि पाकर किसान खुद को ठगा हुआ पा रहा है। कांग्रेस सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि से भी वंचित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

ये भी पढ़ें - आदतन बदमाश गुड्डा और कृष्णा जिलाबदर

श्री साव ने कहा भाजपा कांग्रेस से ज्यादा धान की खरीदी करने जा रही है वह भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रू की मूल्य से किसानों को एकमुश्त भुगतान करने जा रही है इससे किसानों में खुशी की लहर है और वह अब भाजपा सरकार में अपना धान बेचने चाह रहे हे। भाजपा किसानों के बच्चों को 2 लाख तक की स्कॉलरशिप भी देगी साथ ही 25 दिसंबर को 2 साल के बोनस का एकमुश्त भुगतान भी करेगी। श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल समेत सभी कांग्रेसी यह कतई नहीं भूले कि काठ की हांडी एक बार ही चूल्हे पर चढ़ती है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा