Slider

हादसा टला : सभा स्थल पर हेलीकाप्टर लैंड, मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर की लैंडिंग में बड़ी चूक


 बिलाईगढ़। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हेलीकाप्टर की लैंडिंग में आज शुक्रवार को बड़ी चूक सामने आई। हेलीकाप्टर की लैंडिंग जहां होनी थी, वहां से बजाय सभास्थल के बिल्कुल करीब ही पायलट ने लैंड किया। अनकंट्रोल स्पेस पर हेलीकाप्टर की लैंडिंग से बड़ा खतरा टल गया। आचार संहिता की वजह से सीएम बघेल चार्टर्ड चॉपर से दौरे कर रहे हैं। इनके पायलट को छत्तीसगढ़ की टोमोग्राफी की जानकारी नहीं रही।

               मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को बिलाईगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभा के लिए ग्राम पवनी पहुंचे थे। इस दौरान उनके हेलीकाप्टर की लैंडिंग के लिए हेलीपैड तैयार किया गया था। ये हेलीपैड सभास्थल से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर था। हेलीपेड पर लैंडिंग इंडिकेटर के तौर पर स्मोक भी जलाया गया था, लेकिन पायलट की चूक की वजह से हेलीकाप्टर की लैंडिंग वहां नहीं हो सकी। और हेलीकाप्टर सभास्थल के बिल्कुल करीब पहुंच गया। सभास्थल से महज 20 मीटर की दूरी पर हैलीकाप्टर लैंड हो गया। एसपी आशुतोष सिंह ने समाचार माध्यमों को बताया कि पायलट को अक्षांश और देशांतर (लॉगिट्यूड-लैटीट्यूड) की कुछ गफलत हुई, जिसकी वजह से लैंडिंग वहां नहीं करायी जा सकी। पायलट ने भी इस चूक को माना है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

           दरअसल तय जगह पर हेलीकाप्टर की लैंडिंग नहीं होने की वजह से दुर्घटना के नजरिये से भी मामला तो संवेदनशील था ही, सुरक्षा के नजरिये से भी मौके पर हड़कंप मच गया। क्योंकि पुलिस बल हेलीपेट पर लगाया गया था, लेकिन वहां हेलीकाप्टर ने लैंड ही नहीं किया। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस टीम ने उस स्थल को अपने घेरे में लिया, जहां मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर लैंड किया। इधर कार्यकर्ताओं के बीच ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करायी गयी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com