Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राजधानी में चोर सक्रिय, दो मामलों में पुलिस की तफ्तीश जारी

 

फ़ाइल फोटो 

रायपुर ।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  चोरी के दो अलग अलग मामलों में चार दिनों से बंद मकान से जेवरात और बैंक के पास खड़ी मोटर साइकल चोर ले भागे। पुलिस अपराध दर्ज कर चोरी के मामले की विवेचना कर रही है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र नगर सी-294 निवासी नरेन्द्र जैन का मकान 14 नवंबर से 17 नवंबर तक बंद था। किसी पारिवारिक काम से वे लोग बाहर गए हुए थे। जैन परिवार 17 नवम्बर की रात करीब 2 बजे वापस घर लौटा। घर पहुंचने के बाद पता चला कि मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी में रखे जेवरात, और 1.50 लाख नगद रकम ले भागे हैं । जेवरात की कीमत नहीं बतायी गयी है। अगले दिन 18 नवम्बर की शाम नरेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने 457,380 का अपराध दर्ज किया ।

इधर 16 नवंबर को दोपहर तीन बजे जेल रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास खड़ी होंडा स्पेलंडर मोटर साइकल सीजी 04 एचवी 3870 पार हो गई। संतोषी चौक कुशालपुर निवासी दुर्गा पांडे की रिपोर्ट पर गंज पुलिस ने 379 का मामला दर्ज किया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा