Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

49 साल बाद भारत सेमीफाइनल में, ब्रिटेन को भारतीय हॉकी टीम ने शिकस्त देकर रचा इतिहास

भारत ओलंपिक में 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची थी. इससे पहले म्यूनिख ओलंपिक (1972) में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी. हालांकि भारतीय टीम ने 1980 के मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. लेकिन उस दौरान भारत राउंड रॉबिन आधार पर छह टीमों के पूल में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल का टिकट हासिल किया था. TODAY छत्तीसगढ़  /  भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. इस तरह भारत के पदक की उम्मीद काफी बढ़ गई है. हॉकी टीम ने अब तक ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि टीम की यह फॉर्म सेमीफाइनल में भी जारी रहेगी. रविवार को दिन भारत के लिए अच्छा रहा. पीवी सिंधु ने चीनी खिलाड़ी को हराकर बैंडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

रविवार को ओई हॉकी स्टेडियम में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में ब्रिटेन को 3-1 से हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने सातवें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल किया. ब्रिटेन के लिए एकमात्र गोल सैमुएल वार्ड ने 45वें मिनट में किया. सेमीफाइनल में भारत का सामना विश्व चैम्पियन बेल्जियम से होगा, जिसने तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन को 3-1 से हराया था. 

दूसरे सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया और जर्मनी की टीमें भिड़ेंगी. जर्मनी ने जहां दिन के पहले मुकाबले में ओलंपिक चैम्पियन अर्जेटीना को 3-1 से हराया वहीं आस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को पेनाल्टी शूटआउट के बाद 3-0 से हराया था. 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा