Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कस्तूरबा कन्या शालाओं के लेखापालों का वेतन घटाने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर /  प्रदेश के विभिन्न कस्तूरबा गांधी कन्या शालाओ में कार्यरत संविदा लेखापालों का वेतन कम करने के शासन के आदेश पर हाईकोर्ट ने स्टे दिया है।

कोरबा, गरियाबंद, भाटापारा आदि जिलों में संविदा लेखापाल के पद पर इन कन्या विद्यालयों में कार्यरत सुप्रिया शिवहरे, रिजवाना बानो व दीप्ति सिंह आदि ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि वह विगत कई वर्षों से संविदा कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। मार्च 2021 तक सभी को 20 हजार 900 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाता था। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

इसके बाद समग्र शिक्षा संचालनालय के प्रबंध संचालक ने एक आदेश जारी कर सभी का वेतन घटाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया। इस पर अपने अधिवक्ता के माध्यम से लेखापालों ने एक याचिका हाईकोर्ट में दायर की। कोर्ट ने वेतन कम करने पर रोक लगाते हुए राज्य शासन और समग्र शिक्षा विभाग के संचालक से जवाब मांगा है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा