Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मिलिशिया कमांडर के तौर पर काम करने वाला एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार

TODAY
 छत्तीसगढ़  /  
दंतेवाड़ा /  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने दंतेवाड़ा के अरनपुर से 1 लाख का ईनामी जन मिलिशिया कमांडर को हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि अरनपुर स्थित सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन के एफ कम्पनी को कोंदापारा में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
 सूचना मिलते ही द्वितीय कमान अधिकारी राजीव यादव के मार्गदर्शन और सहायक कमांडेंट संदीप कुमार के नेतृत्व में गश्ती दल रवाना हुआ। अरनपुर के कोंदापारा पहुंचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति छुपने लगा। पुलिस के सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसकी  शिनाख्त माड़वी  मासा (27 वर्ष) के रूप में हुई। 
नक्सल आरोपी मासा सुकमा जिला के गादीरास थाना अंतर्गत पोरो परिया गांव का निवासी है। उक्त व्यक्ति नक्सली संगठन में मिलिशिया कमांडर के तौर पर कार्यरत का था। वह मुख्य रूप से नक्सली विचारधारा के प्रचार प्रसार, बड़े लीडरों की संतरी ड्यूटी करना और पुलिस बल की रेकी करने में शामिल था। 

मिलिशिया कमांडर के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, जिलेटिन स्टिक, कोडेक्स वायर, बिजली तार मय स्विच और  नक्सली बैनर सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। राज्य शासन द्वारा जन मिलिशिया कमांडर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा