Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

IPS जीपी सिंह के मामले में अब 21 जुलाई को होगी सुनवाई, हाईकोर्ट ने तलब की केस डायरी

 TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर / एंटी करप्शन ब्यूरो और EOW के अलावा पुलिस के शिकंजे में फंसे राज्य के पूर्व ADG पुलिस जीपी सिंह की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं। आज बिलासपुर हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार और राजद्रोह दोनों मामलों की केस डायरी तलब करने के साथ ही सरकार से उसका भी पक्ष पूछा है। शासन से जवाब मिलने के बाद ही कोर्ट आगे सुनवाई करेगा। अगली सुनवाई मंगलवार 21 जुलाई को तय की गई है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जस्टिस नरेंद्र व्यास की कोर्ट ने जीपी सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की और निर्देशित किया कि याचिका पर राज्य जवाब दाखिल करे,और साथ ही सुनिश्चित करे कि केस डायरी उपलब्ध हो। हाईकोर्ट इस मामले में अगले मंगलवार को सुनवाई करेगा। 

राज्य के वरिष्ठ IPS अफसर जीपी सिंह ने अधिवक्ता किशोर भादुड़ी के माध्यम से बिलासपुर हाईकोर्ट में रिट पिटिशन दायर कर की है। पहली याचिका में उन्होंने ACB और रायपुर सिटी कोतवाली में उनके खिलाफ दर्ज मामलों की स्वतंत्र एजेंसी जैसे CBI से जांच कराने, अंतरिम राहत देने और उनके खिलाफ चल रही जांच पर रोक लगाने की भी मांग की है। वहीं उनके खिलाफ दायर राजद्रोह के केस को भी याचिका दायर कर चुनौती दी गई है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा