Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

गोधन न्याय योजना का अध्ययन करने पहुंचे राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी

TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के अध्ययन के लिए राजस्थान सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इन दिनों राजधानी रायपुर आए हुए हैं। अधिकारियों की मंत्रालय में राज्य कृषि और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

मंत्रालय में कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ. एम.गीता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव  आर. प्रसन्ना और गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों को योजना के संचालन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। राजस्थान से पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में सचिव पंचायती राज विभाग  मंजू राजपाल, सचिव पशुपालन विभाग डॉ. आरूषि मलिक, निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण  विश्वमोहन शर्मा समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी 16 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के संचालन का अध्ययन करेंगे। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा