Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा 'सिंधिया और एयर इंडिया बिकाऊ है' . देखें VIDEO

TODAY छत्तीसगढ़  / नागपुर / पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सिंधिया को बिकाऊ कहा है । दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को नागपुर में एक पत्रवार्ता को सम्बोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने जनसख्या नियंत्रण और उसे लेकर पूछे गए कुछ सवालों के जवाब में कहा की देश में रोजगार के अवसर छीनने वालों ने सब कुछ बेचने की योजना बना रखी है। 
                                           

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में बेचने का काम किया है। वे कभी रेल बेचते हैं तो कभी एयर इंडिया को बेचने की रूपरेखा तैयार करते हैं। मुख्यमंत्री ने देश में बढ़ती जनसख्या पर पूछे गए एक सवाल के उत्तर में कहा कि आज देश में बेरोजगारी की बढ़ती संख्या को दरकिनार कर मोदी सरकार ने एयर इंडिया को बेचने का जिम्मा महाराजा को सौपा है। महाराजा एयर इंडिया का मोनो है और विभाग देख रहे मंत्री भी महाराजा हैं। देश की हालत ऐसे मोड़ पर है कि आज दोनों महाराजा [ एयर इण्डिया और सिंधिया ] बिकाऊ हो गए हैं। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान को लेकर काफी चर्चा भी हुई। इधर इस बयान के जवाब में अब तक भाजपा ने कोई प्रतिक्रया नहीं दी है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा