Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

साले की हत्या, लाश जलाने की कोशिश में पकड़े गए दो भाई

 TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / चंदखुरी के निकट नगपुरा में साले की हत्या कर  यहां मारवाड़ी श्मशान घाट में जलाने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पार्षद की सूचना पर पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। 

बताया गया कि मारवाड़ी श्मशान घाट में दो युवक वेगेनार सीजी 04 एच 4428 कार में बोरे में भरकर लेकर लाश लेकर आए थे। और वे मारवाड़ी श्मशान घाट में जलाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने हंगामा किया, और पार्षद मनोज वर्मा को इसकी सूचना दी। 

पुलिस की टीम वहां पहुंची, और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साले की गला दबाकर हत्या की बात स्वीकारी है। आरोपी युवक के नाम टीकाराम साहू, और देवकरण, एक बोरे में लाश भरकर लाए थे। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा