Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

50 लाख रूपये कीमत की शराब अवैध परिवहन करते पकड़ी गई, एक आरोपी गिफ्तार

TODAY छत्तीसगढ़  / जगदलपुर /  नगरनार पुलिस ने आज बिहार के एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब की तस्करी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वाहन व 588 पेटी शराब अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए को बरामद किया है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध तरीके से शराब को ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर परिवहन कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में पुलिस की एक टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा धनपुंजी में संदिग्ध वाहन की पहचान कर घेराबंदी कर रोका गया जिसमें एक  व्यक्ति सवार था। पूछताछ करने पर अपना लालजीत कुमार निवासी गया बिहार होना बताया। जिसके वाहन की तलाशी लेने पर कब्जे से 588 पेटी शराब कुल कीमत 50 लाख रुपए का बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा