Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ADG जीपी सिंह को गृह मंत्रालय ने थमाया निलंबन का आदेश, अनुपातहीन सम्पत्ति के मामले में ACB के निशाने पर थे

 TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर। सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।  पिछले कई दिनों से सुर्ख़ियों में रहे चर्चित आईपीएस जीपी सिंह को आखिरकार आज निलंबित कर ही दिया गया। गृह विभाग ने राज्य के एडीजी जीपी सिंह के निलंबन का आदेश जारी किया है। पुलिस के एडीजी जीपी सिंह के यहां पिछले दिनों एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही तीन दिन तक जारी रही। आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में घिरे आईपीएस अफसर पर कानून का जब शिकंजा कसा तो कई बाते तथ्य समेत सामने आईं। 

 ACB की रिपोर्ट मिलते ही सरकार ने वरिष्ठ और चर्चित आईपीएस अफसर जीपी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जीपी सिंह के सरकारी बंगले से लेकर अन्य 15 ठिकानों से करप्शन से भरे कई दस्तावेज एकत्रित किए गए हैं. इनमें बेनामी संपत्ति समेत विदेशों में कई खातों का जिक्र है. ACB की टीम ने 70 घंटे से ज्यादा की कार्रवाई में कई दस्तावेज खंगाले हैं. जब जीपी सिंह ACB चीफ थे, तब लोगों को ब्लैकमेल करने, अवैध वसूली करने, बेशुमार प्रॉपर्टी के मालिक बनने के आरोप थे. इसके बाद से ही वे ACB और EOW के निशाने में थे.

ये था पूरा मामला - ADG के अलग-अलग ठिकानों से अब तक 10 करोड़ की सम्पत्ति का खुलासा, जाँच जारी 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा