Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

योगी को दिल्ली से बुलावा, शाह से हुई मुलाक़ात। कल मिलेंगे मोदी और नड्डा से

TODAY छत्तीसगढ़  /  नई दिल्ली /  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिन राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं. दिल्ली में उन्होंने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. योगी कल सुबह 11 बजे पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं. मोदी के साथ मुलाकात के बाद वो दोपहर साढ़े 12 बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हो सकती है. TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

माना जा रहा है कि मोदी-शाह के साथ मुलाकात में यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी. इसके अलावा यूपी में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर बातचीत हो सकती है. बता दें कि इससे एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हुए हैं. योगी की इस दिल्ली यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

अभी कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी.

                                            
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा