Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अनुकंपा नियुक्ति देने की आड़ में रिश्वतखोरी, सीएम ने मुख्यसचिव को शिकायतों की जाँच के दिए निर्देश

 TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / अनुकंपा नियुक्ति में लेनदेन की शिकायतों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेहद गंभीर है। उन्होंने मुख्य सचिव से मिली शिकायतों की पड़ताल कर जांच रिपोर्ट मांगी है। बताया गया है कि रायपुर के अलावा दुर्ग और कांकेर में भी अनुकंपा नियुक्ति के लिए लेनदेन की शिकायत सामने आई है।

रायपुर जिले में तो अनुकंपा नियुक्ति के कई मामलों में लेनदेन की चर्चा सुर्ख़ियों में है। उस पूरे मामले में एक डिप्टी कलेक्टर को प्रमुख सूत्रधार बताया गया है, और इसकी शिकायत बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की गई है । 

इधर कर्मचारी संगठनों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल पर आभार जताया है और उनसे मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया है । चर्चा के दौरान कुछ जिलों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए लेनदेन की शिकायतों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। सूत्रों के मुताबिक श्री बघेल ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य सचिव अमिताभ जैन को जांच कर रिपोर्ट मांगी है। बताया गया कि रायपुर के अलावा कांकेर और दुर्ग में भी अनुकंपा नियुक्ति के लिए लेनदेन की बात सामने आई है।                                               

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा