Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बेवफा शिक्षक : शादी का प्रलोभन देकर लूटता था अस्मत, पीड़िता की रिपोर्ट पर रंगीन मिज़ाज गुरूजी पहुंचे जेल

  TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर /  शिक्षक और विद्यार्थी के बीच के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक और मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षक ने अपनी ही शिष्य को बार-बार हवस का शिकार बनाया . शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को पिछले तीन साल से अंजाम दे रहा था. ये मामला राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र का है। 

एक 24 वर्षीय छात्रा ने गंज थाना पहुंकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी बिलासपुर निवासी आशीष पांडेय से उसका परिचय कोचिंग क्लास में बतौर शिक्षक के रूप में हुआ था. जिसके बाद आरोपी आशीष पांडेय शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा. जब युवती ने शादी की बात कही तो उल्टा आरोपी ने ही युवती के खिलाफ शिकायत प्रस्तुत कर दी थी. जिसकी काउंसलिंग में उचित परिणाम नहीं निकलने के बाद युवती ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है.  

बलात्कार के मामले में पुलिस के शिकंजे में फंसा आरोपी आशीष पांडेय अपनी रंगमिजाजी के लिए पहले भी चर्चा में रहा है। जानकार सूत्र बताते हैं कि बलात्कार के आरोपी का कई लड़कियों के साथ अंतरंग संबंध रहें हैं। इस मामले के सामने आने के बाद ये भी कयास लगाए जा रहें हैं कि दूसरी और भी लड़कियां सामने आकर आरोपी के द्वारा शोषण किये जाने की शिकायत थानों में कर सकती हैं। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर दुष्कर्म के आरोपी आशीष पांडेय को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार बलात्कार के आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा