Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

आत्महत्या : जब एक साथ जी ना सके, तो एक साथ मर गए। एक ही डाल पर झूलता मिला शव

 TODAY छत्तीसगढ़  /  गरियाबंद में एक युवक और युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव जंगल में एक ही पेड़ पर पास-पास लटके मिले हैं। आत्महत्या करने वाला युवक शादी शुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शवों को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। यह मामला प्रेम प्रसंग का है जिसके चलते दोनों ने खुदकुशी की है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस को रविवार दोपहर करीब चार बजे सूचना मिली कि जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटक रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ में दोनों की शिनाख्त हो गई। युवक कामता (30) और युवती एनु ध्रुव (18) दोनों एक ही गांव ग्राम कोदोहरदी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कामता शादीशुदा था और उसके 3 बच्चे भी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक़ मृतक कामता का युवती से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, ग्रामीणों की माने तो युवती जब 14 साल की थी तभी से कामता के साथ रिश्ते की शुरुवात हुई। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा