Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

क्रिसमस : रैली में उमड़ा जन समुदाय, प्रभु यीशु के जन्म का दिया संदेश

TODAY छत्तीसगढ़  / राजधानी रायपुर में रविवार को मसीहीजनों का सैलाब उमड़ा। वे प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देने निकले। क्रिसमस मेगा रैली में छत्तीसगढिय़ा संस्कृति झलक देखने को मिली। बड़े दिन की झांकियों व गायन दलों ने समां बांध दिया। रैली का नेतृत्व कैथोलिक डायसिस के आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर व छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप रॉबर्ट अली व पादरीगण व फादर्स  कर रहे थे।
 रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। सेंट पॉल्स कैथेड्रल, संत जोसफ महागिरजाघर व सालेम स्कूल तथा शहर के विभिन्न चर्चों की झांकियां नलघर पर आकर मिलीं। यहां से मेगा रैली के रूप में शुरू हुई। राजीव गांधी चौक, बैजनाथपारा, कोतवाली चौक, सीबीएसई चौक, सप्रे स्कूल, श्याम टॉकिज, इंडोर स्टेडम होते हुए रैली ने विवेकानंद सरोवर (बूढ़ातालाब) का राउंड लगाया। वहां से पुलिस लाइन गेट, कालीबाड़ी इंदिरागांधी चौक होते हुए नगर निगम मुख्यालय गार्डन पहुंचकर समापन किया गया। संचालक ने जॉन राजेश पॉल ने आभार व्यक्त किया। आर्च बिशप के आशीर्वचन से रैली विसर्जित हुई।
ये संगठन हुए शामिल- कैथोलिक डायसिस, छत्तीसगढ़ डायसिस (सीएनआई) बिलीवर्स डायोसिस,  केपिटल पास्टर्स फेलोशिप, छत्तीसगढ़ क्रिश्चयन फोरम, पास्टर्स एंड लीडर्स एसोसिएशन, यूनाइटेड पास्टर फेलोशिप, छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन एसोसिएशन दुर्ग, गास मेमोरियल सेंटर, सेंट पॉल्स कैथेड्रल, सेंट जोसफ महागिरजाघर, सीएनआई चर्च जोरा, सेंट मैथ्यूस चर्च,  सेंट मेरीस ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च,  न्यू अपास्टालिक चर्च,  सेंट जॉन द बैपटिस्ट चर्च कापा, प्रार्थना भवन खड़वा नवा रायपुर, ग्रेस चर्च, सेंट मेरीज चर्च टाटीबंध, सेंट टेरेसा चर्च अमलीडीह,  मिलाप मसीही जन मंडली, सेंट जॉंस मारथोमा चर्च,  सेंट जॉन द बैपटिस्ट चर्च कांपा,  सेंट फ्रांसिस जेवियर चर्च भनपुरी, सेंट मरीस आर्थोडॉक्स चर्च, विनियार्ड चर्च लोधीपारा, बिलिवर्स ईस्टर्न चर्च, शांतिवन आश्रम महादेवघाट, सेंट पॉल्स चर्च इंग्लिश स्कूल,  सालेम इंग्लिश स्कूल, संडे स्कूल राजातालाब, संडे स्कूल भावेनगर, शामिल हुए। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
सेंट पॉल्स कैथेड्रल पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटी, संडे स्कूल व महिला सभा  सेंट पॉल्स चर्च, पास्ट्रेट कोर्ट, ब्रदरन फैलोशिप, डायसिसन यूथ फैलोशिप,  अखिल भारतीय ईसाई समुदाय अधिकारी संगठन छत्तीसगढ़, बीईसी रायपुर, एलिल्याह चर्च, जवोहा राजा मिनिस्ट्री रायपुर, रायपुर क्रिश्चियन चर्च, शालोम चर्च रायपुर, एजी चर्च रायपुर,,  जनरल फादर सेबेस्टियन पी., फादर जॉन थोडुकयाल, फादर जोस वर्गीस, फादर जॉन पोन्नोर, फादर जोस वर्गीस व जेकब कोशी, फादर बेंजामिन बेहरा, पादरी मार्क राड्रिक्स, पादरी शिमोन पतरस, पास्टर एमआर पतरस, फादर संदीप लाल, शालिनी टोप्पो, जॉर्ज चैरियन, साजू थॉमस, अपर्णा कौशिक,  इवेंजलिस्ट नपताली नाग, इंवेंजलिस्ट प्रेम प्रकाश नाग,  पास्टर उपासन बाघ, जयप्रकाश कुजूर व निशांत टिर्की, आशीष सालोमन, रिचर्ड दास व प्रवीण जेम्स, जय किरण प्रकाश, मोहन चेरियन सामुएल व बॉबी जकर्याह, बीना पावना कुजूर, सेलवेनियुस टोप्पो, जेकब कोशी,, निकोलस सिंग व बसंत टिर्की, जो फर्नांडीस, कमल तांडी, जॉन राजेश पॉल,  केनस नायक, फुलजोंस हरमन,मार्टिन सेंटियागो, विलियम थियोफिलस, अरूण पन्नालाल, दीपक पन्नालाल अंकुश बोरकर, डॉ. राकेश जयराज, केसी ईअप्गपन, साजू वी. थॉमस, रवि थॉमस,  शाजी मथाई, शोभित जोसफ, गजेंद्र, सुरेस सी. पाइक, पास्टर वी. नायक, फास्टर कीर्ति केशरवानी,पास्टर राजीव सोनकर,  वीनस फ्रांसिस सिंग,  रूचि धर्मराज,  नायक, गीता नायक,  शोमरोन केजू, मनशीश केजू, सामुएल असीम अली, आरती तिग्गा, सिलवेस्टर एक्का, अनीश डेनिएल बाबा, संजय सालोमन, गुरुविंदर चढ्ढा,  दीपकराज पीटर, नीलेश राम, पैट्रिक तिग्गा, अपोलो कुजूर  आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
ये थे आकर्षण के केंद्र -  - क्रिसमस करौल गाते-बजाते थिरकते समहीजन। 0  गौशाले की चरणी में बालक प्रभु यीशु मसीह माता मरियम व पिता युसूफ के साथ 0 प्रभु के जन्म का संदेश देते स्वर्ग से उतरे दूतगण 0 चरवाहों को दिया संदेश कि जगत का उद्धारकर्ता जन्मा। 0 सातांक्लाज के रूप में बच्चों का दल 0 तीन ज्योतिषि सोना, लोभाव गंधरस की भेंट चढ़ाने पहुंचे बालक यीशु को . 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा