Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : तैयारियां जोरो पर, विदेशों से भी पहुंचेंगे कलाकार

TODAY छत्तीसगढ़  / राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारी यहां कॉलेज मैदान में जोरों पर है। 27 दिसम्बर से शुरू हो रहे तीन दिनी महोत्सव में थाईलैण्ड, श्रीलंका, बेलारूस, युगांडा, मालदीव, बांग्लादेश आदि देशों के कलाकार भाग लेंगे। सचिव संस्कृति विभाग सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज कॉलेज मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कलेक्टर, एसपी समेत अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
बताया गया कि इस उत्सव में दो दर्जन से भी अधिक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों और अन्य देशों के लगभग 80 जनजातीय नृत्य दलों के 1200 कलाकार शामिल हो रहे हैं। महोत्सव में अन्य देशों के कलाकार भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के पहले दिन 27 दिसम्बर को उद्घाटन सत्र के बाद विदेशी नृत्य दलों में से थाईलैण्ड, श्रीलंका और बेलारूस के दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भोजन अवकाश के बाद युगांडा, मालदीव और बांग्लादेश के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति होगी। यह पहला अवसर है कि रायपुर में आयोजित हो रहे इस आदिवासी नृत्य समारोह में इतनी बड़ी संख्या में देश-विदेश के आदिवासी नर्तक शामिल हो रहे हैं।
महोत्सव के दौरान तीनों दिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साइंस कॉलेज मैदान स्थित आयोजन स्थल में एक हाट-बाजार भी रहेगा जिसमें जनजातीय लोक शिल्प के उत्कृष्ट और कलात्मक उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा फूड जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लोग लुफ्त उठा सकेंगे।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा