Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

विराट की घर वापसी पर मुख्यमंत्री का ट्वीट, परिजनों से की फ़ोन पर बात और पुलिस टीम को दी बधाई

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मासूम विराट की सकुशल घर वापसी पर ख़ुशी जाहिर की है। विराट को सकुशल आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से फोन पर बातचीत की। उन्होंने उसके बाद अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस आशय में लिखा भी, साथ ही उन्होंने  पुलिस विभाग को बधाई भी दी है । उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा – ‘विराट पांच दिनों बाद सुरक्षित घर लौट आया है। इन पांच दिनों मैं भी परिजनों की चिंता में शामिल रहा। मैं छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि क़ानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं होगा और हमारी सरकार हर किसी के साथ खड़ी रहेगी। मुस्तैदी के लिए पुलिस विभाग को बधाई।’ बता दें पांच दिन पहले अपहरणकर्ताओं ने घर के पास से छह साल के मासूम विराट का अपहरण कर लिया था। घटना के बाद से ही इस मामले की जांच बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम कर रही थी। विराट को पुलिस के विशेष दल ने तड़के सुबह जरहाभाठा के एक घर से बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने कुछ अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है...पुलिस विभाग और इस टीम मे शामिल सभी को बहुत बहुत बधाई...

             



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा