Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
आज 27 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 
1526 में मुगल साम्राज्य का शासक बाबर ने  दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।
1662 में नीदरलैंड और फ्रांस ने  सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1748 में मुगल शासक मुहम्मद शाह का  दिल्ली में निधन हुआ।
1805 में अमेरिकी नौसैनिकों ने  त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।
1878 में कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये  पहली मंजूरी दी।
 1908 में लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।
1940 में नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।
1941 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस में प्रवेश किया।
1942 में अमेरिका के आेकलाहोमा प्रांत में आये तूफान के कारण 100 लोग मारे गये।
1960 में नेशनल डिफेंस कॉलेज की  नयी दिल्ली में स्थापना।
1961 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये  पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।
1961 में सिएरा लियोन ने  ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की।
 1963 में क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।
1967 में अमेरिका ने  नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1972 में अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’  पृथ्वी पर वापस लौटा।
 1989 में बांग्लादेश में आये तूफान से 500 लोगों की मौत।
1993 में अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस 32’  दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।
1994 को दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस।
2005 में टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने  पहली परीक्षण उड़ान भरी।
2008 में पाकिस्तान ने  अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया।
2010 में यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने  भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम ‘आधार’ तथा नया लोगो पेश किया।
2011 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद  सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा