Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नान घोटाला : हाईकोर्ट ने कहा SIT जांच जारी रहेगी, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ उच्चन्यायालय में नान घोटाला मामले में आज अहम सुनवाई हुई. इस मामले में आज सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए विशेष रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता पी. चिदबंरम न्यायालय में उपस्थित रहे. तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कोशिक की ओर से एसआईटी जांच को लेकर उठाए गए सवाल पर कोर्ट ने कहा कि इस मामले में किसी के भी संवैधानिक अधिकारों का हनन ना हो. सरकार की ओर से कहा गया कि जांच पूरी तरह संवैधानिक दायरों में चलेगी किसी कहीं कोई हनन नहीं होगा.
वहीं डीएसपी आरके दुबे की याचिका पर सुनवाई हुई तो दुबे के वकील ने मांग की है कि  पूछताछ के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कहा है कि बयान लेते वक्त वीडियो रिडॉर्डिंग की जाए।  सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने कहा कोर्ट के निर्देश का पालन किया जाएगा. अतिरिक्त महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट में नान घोटाले जांच से जुड़ी याचिका पर हमने सरकार की ओर से पक्ष रखा है. कोर्ट ने जो निर्देश दिए हैं उनके मुताबिक मामले की जांच कानून के दायरे में जारी रहेगी. अब मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रेल को होगी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा