Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मुंबई के CST के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, 4 की मौत 30 से अधिक घायल

[TODAY छत्तीसगढ़] / मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास स्थित एक फुटओवर ब्रिज का कुछ हिस्सा गिर गया है. इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो जाने की पुष्टि की गई है और 30 से अधिक लोग घायल बताये हैं। ये हादसा अब से कुछ घंटे पहले यानी शाम 7. 30 बजे का बताया जा रहा है।  मुंबई पुलिस के पीआरओ ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि जिस समय हादसा हुआ फुटओवर ब्रिज पर काफी संख्या में लोग चल रहे थे, क्योंकि यह समय लोगों के ऑफिस से लौटने का था.
मुंबई पुलिस ने बताया कि, 'टाइम्‍स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास सीएसटी (CST) के प्‍लेटफॉर्म संख्‍या एक को बीटी लेन से जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज गिरा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास ही के अस्‍पताल ले जाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।  हादसे की वजह से ट्रैफिक भी काफी प्रभावित हुआ है. वहीं यात्रियों को वैकल्पिक रूट से जाने को कहा गया है. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव के काम जारी हैं। बताया जा रहा है की जिस फुट ओवरब्रिज पर ये हादसा हुआ वो काफी पुराना है और मरम्मत के अभाव में ये हादसा हुआ है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा