Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

लापता स्क्रैप कारोबारी की हत्या, लाश बरामद

[TODAY छत्तीसगढ़] / मौदहापारा इलाके सेे दो दिन पहले लापता स्क्रैप कारोबारी की लाश मिली है। टाटीबंध के पास तेंदुआ गांव में बुधवार को उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कारोबारी 3 लाख रुपए ले कर लापता हो गया था।
मोहम्मद सिराज सोमवार शाम से लापता था। पुलिस की टीमें दो दिन से उसकी तलाश कर रही थी। सिराज को रजा नाम ने बुलाया था। कबीर नगर का रहने कबाड़ी का काम करने वाला रजा भी घर में नहीं था। उससे संपर्क करने की कोशिश की जा रही थी। लाश मिलने के बाद पुलिस अब हत्यारों के तलाश में जुट गई है। सिराज की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। जिस कारोबारी के पास सिराज को जाना बताया गया था उसने पुलिस का फोन नहीं उठाया। बताया जा रहा है जब तक सिराज का मोबाईल चालू था। पुलिस उसका फोन टेऊस नहीं कर पाई। पुलिस को जिस जगह पर लाश मिली है। वहां से हथौड़ा भी बरामद किया गया है। हो सकता है हथौड़े से ही सिराज की हत्या की गई हो। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा