Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

घर बुलाकर किया बलात्कार

[TODAY छत्तीसगढ़] / राजधानी आमानाका थाने के अंतर्गत एक युवती से दो लोगों द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। बताया गया आरोपियों ने युवती को अपने घर पर खाना परोसने के लिए बुलाकर रेप किया। दोनों आरोपी पड़ोस में रहने वाले हैं। एक युवती से दो लड़कों के गाली-गलौज की शिकायत भी सामने आई है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
तेंदुआ गांव में रहने वाली 25 साल की युवती से दो लोगों ने रेप किया। आरोपियों नन्हे अहिरवार और मुन्ना अहिरवार ने युवती को अपने घर पर खाना परोसने के लिए बुलाया था। पड़ोसी होने की वजह से युवती ने भरोसा किया। वह खाना परोसने चली गई। आरोपी नन्हे और मुन्ना ने दरवाजा बंद कर दिया। उसे जबरदस्ती पकड़ लिया गया। जिसके बाद दोनो ने युवती से जबरदस्ती संबंध बनाया। रविवार रात की बताई गई। युवती ने सोमवार को आमानाका थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। आमानाका थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मामले की जांच और आरोपियों की तलाश जारी है।
संजय नगर कुम्हारी दुर्ग में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने दो लड़कों द्वारा गाली-गलौज करने और बुरी नजर से देखने की शिकायत की गई। उसने रघु के लड़के और अन्य एक लड़के के खिलाफ शिकायत में बताया गया कि सोमवार को दोपहर में रायल एक्सेप्रेस कार वाश के पास टाटीबंध में दो लड़कों ने गाली-गलौज कर उसे घूर कर देखा। दोनों उसके आते जाते समय पीछा करते थे।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा