Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

'पहल' का विमोचन, अमर-शैलेष ने किया

[TODAY छत्तीसगढ़] / ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा एक 'पहल' पत्रिका प्रकाशित करवाई गई है जिसका विमोचन छत्तीसगढ़ के पूर्व नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल और बिलासपुर विधानसभा से निर्वाचित विधायक शैलेष पाण्डेय ने मंगलवार को एक अनौपचारिक कार्यक्रम के जरिये किया। 
ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा प्रकाशित 'पहल' पत्रिका में सामाजिक कार्यों का उल्लेख है, साथ ही संस्था द्वारा सामाजिक और जनहित में किये गए कार्यों को बताया गया है। 'पहल' पत्रिका ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा समाजहित में किये जा रहे रचनात्मक कार्यों को भी बताने की दिशा में सशक्त भूमिका निभाएगी।
 'पहल' के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से  पं.रविन्द्र उपाध्याय, पं.ज्योतिन्द्र उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण युवा आयाम,पं. उदयन शर्मा, पं.आकाश शास्त्री, पं.अभिषेक चौबे, पं.रितिक पाण्डेय, कंचन पाण्डेय, अंकिता पाण्डेय समेत ब्राह्मण युवा आयाम के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा