Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पिकनिक मनाने गए 5 दोस्त, तीन की मौत

[TODAY छत्तीसगढ़] / अंबिकापुर शहर के चांदनी चौक मायापुर निवासी 5 किशोर पिकनिक मनाने सोमवार की सुबह शहर से लगे घाघीटिकरा गए थे। सभी यहां स्थित घाघी नाले में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से 3 किशोर की डूबकर मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही अंबिकापुर नगर में शोक का माहौल देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची और बारी-बारी से तीनों किशोर  की लाश बाहर निकाल ली गई। 

शहर से लगे ग्राम सकालो व कल्याणपुर के बीच सूरजपुर जिले में घाघीटिकरा पिकनिक स्पॉट है। सोमवार की सुबह मायापुर के चांदनी चौक निवासी अनिश गुप्ता पिता कुज्जू साव 17 वर्ष, हिमांशु सोनी 17 वर्ष, संदीप गुप्ता 16 वर्ष व अन्य 2 किशोर पिकनिक मनाने बाइक से यहां पहुंचे थे। पिकनिक मनाने के दौरान सभी यहां स्थित नाले में नहाने लगे। थोड़ी ही देर में अनीष, संदीप व हिमांशु गहरे पानी में चले गए और डूब जाने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर गांधीनगर टीआई इम्मानुएल लकड़ा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा