Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बंजारी घाट में टूरिस्ट बस पलटी, 30 घायल

[TODAY छत्तीसगढ़] / रतनपुर-केंदा मार्ग में अब से कुछ देर पहले एक बस अनियंत्रित होकर बंजारी घाट में पलट गई। इस हादसे में करीब तीस से अधिक यात्री घायल हैं जिनमें से 5 की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सिम्स लाया गया हैं जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है की बस में तीर्थयात्री सवार थे, पर्यटकों से भरी बस अमरकंटक से पूरी के लिए रवाना हुई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरकंटक से पूरी के लिए निकली पर्यटकों की आरक्षित बस पेंड्रा-केंदा-रतनपुर मार्ग से आ रही थी। पर्यटकों से भरी बस कारीआम के पास बजारी घाट पहुंची ही थी की ड्राइवर का बस से संतुलन बिगड़ गया। बस सड़क छोड़कर सीधे खाई में जा घुसी, बस में सवार पर्यटकों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। ग्रामीणों की मदद और सुचना पर पर्यटकों को तत्काल उपचार के लिए गौरेला रवाना किया गया। बताया जा रहा है की बस में करीब पचास पर्यटक  सवार थे। बस पलटने से करीब 30 लोगों को चोटें आयी है जिनमें से 5 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बस में सवार सभी पर्यटक इन्दौर और आस पास के रहने वाले हैं।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा