बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों अधिकारियों पर एक प्रकरण में चालान जल्द पेश करने और जब्त वाहन वापस करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
ACB: सुरही रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर श्रीवास्तव 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों अधिकारियों पर एक प्रकरण में चालान जल्द पेश करने और जब्त वाहन वापस करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
आईपीएस रतन लाल डांगी निलंबित, यौन उत्पीड़न के आरोप
रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, आईपीएस रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह निर्णय उनके आचरण से जुड़े एक मामले के प्रारंभिक परीक्षण के बाद लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय उनके कथित रूप से आपत्तिजनक फोटो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लिया गया है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले एक SI की पत्नी ने आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ विभागीय जांच लंबित होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 26 मार्च 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि संबंधित अधिकारी का व्यवहार सेवा की अपेक्षित गरिमा और मानकों के अनुरूप नहीं था। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनके आचरण से पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हुई है।
सरकार ने मामले में अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के तहत प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई प्रारंभ की है। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से संबद्ध रहेंगे और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विभागीय जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर तय की जाएगी।
क्या है पूरा मामला -
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लगभग पांच महीने पहले उन्हें आईजी पद से भी हटा दिया गया था। यह मामला अक्टूबर 2025 में दर्ज एक शिकायत से संबंधित है। शिकायत में एक महिला ने अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस मुख्यालय में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला का कहना है कि उनकी मुलाकात वर्ष 2017 में कोरबा में हुई थी, जब संबंधित अधिकारी वहां पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।
शिकायत में कहा गया है कि शुरुआती संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ, जो बाद में नियमित बातचीत में बदल गया। महिला का आरोप है कि समय के साथ अधिकारी द्वारा संपर्क बनाए रखने के लिए दबाव डाला गया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे मिलने के लिए बुलाया गया और मना करने पर उसके पति के तबादले की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसके पास अपने दावों के समर्थन में कुछ डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन आरोपों की जांच जारी है। मामले में अभी तक आरोपों पर अधिकारी की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सरकार ने कहा है कि आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बहन पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / पुलिस ने कोनी थाना क्षेत्र में एक महिला पर कथित रूप से हथौड़ी से हमला करने के आरोप में उसके भाई को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि घटना 24 मार्च की रात की है, जब पीड़िता अपने घर में अकेली थीं। शिकायत के अनुसार, आरोपी भाई नशे की हालत में घर पहुंचा और पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने महिला पर हथौड़ी से हमला किया, जिससे उन्हें सिर, हाथ और पीठ पर चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कथित रूप से अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद किया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।
प्याऊ घर: राहगीरों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा
बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के आदेशानुसार एवं राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के मार्गदर्शन में, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में नेहरू चौक स्थित टाउन हॉल के पास, कलेक्ट्रेट के सामने ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ किया गया।
भारत का एक प्रमुख स्वैच्छिक, गैर-राजनीतिक और शैक्षिक युवा संगठन है, जिसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सेवा की भावना विकसित करना है।
यह ‘प्याऊ घर’ एक माह तक निरंतर सेवा कार्य के रूप में संचालित किया जाएगा, जहां राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बढ़ती गर्मी और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई इस जनसेवा पहल का मुख्य उद्देश्य राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है। शुभारंभ अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य, अधिकारीगण, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।





