Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बहन पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  / पुलिस ने कोनी थाना क्षेत्र में एक महिला पर कथित रूप से हथौड़ी से हमला करने के आरोप में उसके भाई को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि घटना 24 मार्च की रात की है, जब पीड़िता अपने घर में अकेली थीं। शिकायत के अनुसार, आरोपी भाई नशे की हालत में घर पहुंचा और पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने महिला पर हथौड़ी से हमला किया, जिससे उन्हें सिर, हाथ और पीठ पर चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कथित रूप से अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद किया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा