Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

प्याऊ घर: राहगीरों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा


बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के आदेशानुसार एवं राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के मार्गदर्शन में, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में नेहरू चौक स्थित टाउन हॉल के पास, कलेक्ट्रेट के सामने ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ किया गया। 

भारत का एक प्रमुख स्वैच्छिक, गैर-राजनीतिक और शैक्षिक युवा संगठन है, जिसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सेवा की भावना विकसित करना है।

यह ‘प्याऊ घर’ एक माह तक निरंतर सेवा कार्य के रूप में संचालित किया जाएगा, जहां राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बढ़ती गर्मी और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई इस जनसेवा पहल का मुख्य उद्देश्य राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है। शुभारंभ अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य, अधिकारीगण, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा