Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बारातियों और ग्रामीणों के बीच हिंसक संघर्ष, दो की हालत गंभीर

DJ पर डांस बना जंग का कारण, बारात में मचा तांडव


बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डीजे के शोर में नाचने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है । घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, इधर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात ग्राम मोढ़े से एक बारात ग्राम कुंआ पहुंची थी। समारोह के दौरान डीजे पर नृत्य को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच कथित तौर पर कहासुनी हुई, जो बाद में बढ़कर झड़प में बदल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद बारातियों और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं।

घटना के दौरान बारात में शामिल कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में दो व्यक्तियों—विनय पटेल और पंकज पटेल—को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा