LATEST NEWS
Loading Latest News...
होशंगाबाद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
होशंगाबाद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हनीट्रैप गैंग : वर्दी की आड़ में कोतवाली का SI और दो आरक्षक सालों से चला रहे थे ब्लैकमेलिंग का धंधा

'मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले की बड़ी खबर है. यहां कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई और उसके साथ दो आरक्षक ब्लैकमेलिंग गैंग चला रहे थे. एसपी ने तीनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड आरोपियों में एक महिला कॉन्सेटेबल भी शामिल है. आरोपी दूसरी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.'

 TODAY छत्तीसगढ़  /   होशंगाबाद / मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सब इंस्पेक्टर (SI) दो अन्य पुलिसकर्मियों और एक महिला के साथ मिलकर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का गैंग चला रहा था. मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इन सस्पेंड पुलिसकर्मियों में एक महिला कॉन्सटेबल भी है. आरोपी अन्य महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

होशंगाबाद पुलिस अधीक्षक संतोष गौर ने बताया कि मंडीदीप निवासी महिला सुनीठा ठाकुर अमीर पुरूषों को अपने जाल में फंसाती थी. नजदीकियां बढ़ने पर उन पुरुषों को किसी होटल में बुलवा लेती थी. इसके बाद उनके साथ अंतरंगता के वीडियो बना लेती थी. इस बीच कोतवाली थाने में पदस्थ SI जय नलवाया, कॉन्सटेबल मनोज वर्मा और कॉन्सटेबल ज्योति मांझी जांच के नाम पर उस रूम में पहुंच जाते थे. तीनों आरोपी पीड़ित पुरुष को कार्रवाई का डर दिखाकर उससे मोटी रकम ऐंठते थे. पुलिस अधीक्षक संतोष गौर ने तीनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बता दें, मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब सलकनपुर निवासी युवक सुनीता ठाकुर के संपर्क में आया. महिला युवक के बहुत जल्दी नजदीक आ गई. एक दिन युवक आरोपी महिला के साथ बाइक खरीदने होशंगाबाद आया. यहां सुनीता उसे होटल ले गई और रूम बुक कर लिया. कुछ देर बाद आरोपी तीनों पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और थाने ले जाकर मामला दर्ज करने का डर दिखाने लगे  लगे. आरोपियों ने युवक से रुपयों की मांग की. उन्होंने उसके पास बाइक खरीदने के लिए रखे 80 हजार रुपए ले लिए. बात यहीं नहीं रुकी. ये पुलिसकर्मी उससे आगे भी ब्लैकमेल करने लगे.

एक और युवक ने भी की चारों की शिकायत

पुलिसवालों की इस हरकत से परेशान युवक ने साहस दिखाते हुए होशंगाबाद थाने ने  सुनीता और तीनों पुलिसकर्मियों की शिकायत की. मामला मिडिया में आने के बाद होशंगाबाद के शांति नगर में रहने वाला दूसरा युवक भी थाने पहुंचा और चारों की शिकायत की. मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस अधीक्षक ने तीनों को सस्पेंड कर दिया.

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा