Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ताश के पत्तों के साथ पकड़े गए चार लोग, पुलिस ने नकदी भी की जब्त

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: 1,870 रुपये, ताश की गड्डी और चटाई जब्त

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चकरभाठा पुलिस ने हिर्री माइंस के इंद्रपुरी क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 1,870 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की चटाई जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, थाना चकरभाठा क्षेत्र के हिर्री माइंस स्थित इंद्रपुरी इलाके में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर मौके पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ा गया।

पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास और जुआ फड़ से कुल 1,870 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की चटाई जब्त की है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पकड़े गए लोगों के नाम

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पकड़े गए चारों व्यक्ति हिर्री माइंस क्षेत्र के निवासी हैं। उनकी पहचान इस प्रकार बताई गई है:

  • तोरण कुमार रामपाल (33 वर्ष)
  • रूपेश निषाद (27 वर्ष)
  • प्रदीप कुमार सहिस (28 वर्ष)
  • अखिल ध्रुव (35 वर्ष)

पुलिस ने मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा