CG NEWS: TODAY छत्तीसगढ़ / बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वाली नाला-तेलीपारा रोड के पास धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी की पहचान विक्की खटीक (22), निवासी डीपी कॉलेज के पास टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ज्वाली नाला तेलीपारा रोड के पास एक युवक धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। निर्देश के बाद सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान विक्की खटीक के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

