Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नंबर प्लेट गायब थी, पुलिस को हुआ शक; जांच में निकली चोरी की बाइक

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  तोरवा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी चोरी की बाइक की नंबर प्लेट हटाकर घूम रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ा और उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन पटेल (19), निवासी तखतपुर और शेख इरफान (23), निवासी बड़े बेरला, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 30 जुलाई 2026 को साहिल सिंह ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि इंटरसिटी होटल के पास खड़ी उनकी यामाहा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BQ 4051 चोरी हो गई है। बाइक की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई। शिकायत के बाद तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बाइक तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

नंबर प्लेट हटाकर घूम रहे थे आरोपी

जांच के दौरान पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक ऐसी बाइक के साथ मिले, जिसकी नंबर प्लेट हटाई गई थी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को रोका और पूछताछ की। जांच में बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा