Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, बाइक भी बरामद

संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्ती, थाना पटना पुलिस की बड़ी सफलता

पटना (कोरिया)।  TODAY छत्तीसगढ़  /  थाना पटना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पांडे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामला थाना पटना के अपराध क्रमांक 191/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में दर्ज किया गया था।

प्रार्थी मनोज कुमार देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 LZ 7582) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की।

मुखबिर से प्राप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने सोमा सिंह (35 वर्ष), निवासी ग्राम महोरा, थाना पटना, जिला कोरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा