Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सात वर्षीय हरमन बनीं 'किड्स छत्तीसगढ़', प्रतिभा और आत्मविश्वास से जीता खिताब

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  सात वर्षीय हरमन सलूजा ने प्रदेश स्तरीय 'मिस, मिसेज एवं किड्स टैलेंट प्रतियोगिता' में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'किड्स छत्तीसगढ़' का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता का आयोजन एवरग्रीन लेडी पत्रिका द्वारा किया गया था, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

हरमन ने अपनी प्रस्तुति, आत्मविश्वास और मंच संचालन की क्षमता से निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में उनके प्रदर्शन को सराहा गया और अंततः उन्हें विजेता घोषित किया गया।

हरमन बिलासपुर के राजेंद्र नगर निवासी आशीष सलूजा और चेतना सलूजा की पुत्री हैं। वह ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा हैं। कम उम्र में ही उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक और प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाई है।

इससे पहले कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुति को भी सराहना मिली थी। हाल ही में राजनांदगांव में आयोजित एक अन्य प्रतियोगिता में भी उन्होंने विजेता का खिताब हासिल किया था।

हरमन के माता-पिता ने उनकी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, परिवार के सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हरमन को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. शीला शर्मा, डॉ. सुनील दत्त मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश पटेल, कौशल महानंद, शानवी शर्मा, डॉ. ज्योति सक्सेना, मंजूषा सिंह, मधु शर्मा और प्रणिता पटेल सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा