Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

एनटीपीसी सीपत की पहल, 230 स्कूली बच्चों को बांटे छाते

परियोजना प्रभावित गांवों के स्कूली बच्चों को मिला बारिश से बचाव का सहारा

सीपत। TODAY छत्तीसगढ़  / एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत परियोजना प्रभावित क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु में राहत देने के उद्देश्य से छातों का वितरण किया। इस दौरान करीब 230 छात्र-छात्राओं को छाते प्रदान किए गए।

यह वितरण कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक विद्यालय सीपत, नवाडीह सीपत, बाजारपारा सीपत और कर्रा में आयोजित किया गया। वर्षा के मौसम में बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए यह पहल की गई।

संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने विद्यार्थियों को छाते वितरित किए। छाते पाकर बच्चों ने खुशी जताई और समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को बारिश के मौसम में विद्यालय पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति समय-समय पर परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के कल्याण तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती रही है। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्याओं, कर्रा की सरपंच श्रीमती जयंती पटेल, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा