Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 ASP और 92 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले

गृह विभाग का बड़ा आदेश, पुलिस महकमे में तबादलों की बौछार

रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़  / छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया है। यह आदेश आज 20 जुलाई को जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय, रायपुर नगर, विभिन्न जिलों और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की बटालियनों में पदस्थ अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

प्रमुख तबादलों में राजेंद्र प्रसाद भेगा को पुलिस मुख्यालय से एसपी पीटीएस मैनपाट, संतोष महतो को 5वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर, ओ.पी. शर्मा को पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई, नेहा पांडे को एसपी पीटीएस राजनांदगांव तथा पंकज कुमार शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.) पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश में इसके अलावा कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, कोरबा, जगदलपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, कोंडागांव, बलौदाबाजार, सरगुजा, कांकेर, नारायणपुर, राजनांदगांव सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

गृह विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं और अधिकारी आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालेंगे। 









© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा