Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अड्डेबाजी और अशांति फैलाने के आरोप में 10 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सार्वजनिक शांति में बाधा डालने वालों पर पुलिस सख्त

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सभी को विधि अनुसार कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के अनुसार, चिन्हित अड्डेबाजी स्थलों पर जांच के दौरान दीपक साहू, दुर्गाशंकर साहू, जितेंद्र साहू, डी. बालकृष्ण, शुभम श्रीवास, अमन चौधरी, अमित साहू, पराग कुमार, अगस्टीन जायसवाल और शुभम नागदौने के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत देने के बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी या सार्वजनिक शांति में बाधा उत्पन्न करने जैसी गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा