Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भारी बारिश के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी किए इमरजेंसी नंबर

बुखार-उल्टी-दस्त होने पर तुरंत करें संपर्क, स्वास्थ्य विभाग की अपील

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मौसमी बीमारियों की रोकथाम और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला और विकासखंड स्तर पर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बुखार, उल्टी-दस्त अथवा अन्य मौसमी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।

जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी से 8770664365 पर संपर्क किया जा सकता है। बिलासपुर शहर के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रक्षित जोगी का मोबाइल नंबर 9009727934 जारी किया गया है।

इसी तरह बिल्हा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकेश गुप्ता (9009731426), कोटा के डॉ. निखिलेश गुप्ता (9770146540), मस्तूरी के डॉ. अनिल कुमार (9827505957) तथा तखतपुर के डॉ. उमेश साहू (9407728300) से आवश्यकता पड़ने पर संपर्क किया जा सकता है।

शहरी क्षेत्र के लिए शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. टार्ज़न आदिले (7241133198) तथा जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट पंकज सिंह (7587038622) का संपर्क नंबर भी जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के दौरान जलजनित और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नागरिक बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तत्काल स्वास्थ्य विभाग या कॉम्बेट टीम से संपर्क कर समय पर उपचार लें।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा