Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नाइट्राजेपाम टैबलेट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक और नकदी जब्त

मुखबिर की सूचना पर पुलिस का एक्शन, नशीली दवा का कारोबार बेनकाब

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 55 नग नाइट्राजेपाम (Nitrazepam) टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और 830 रुपये की बिक्री रकम भी जब्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक ज्वाली नाला के पास काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठकर नशीली दवाइयों की बिक्री करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 55 नग नाइट्राजेपाम टैबलेट, पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10/W-2556 तथा 830 रुपये नकद बरामद हुए। जब्त मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकेश कौशिक उर्फ वासू (25 वर्ष) निवासी दरबार लॉज, शिव मंदिर के पास, तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर के रूप में हुई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 430/2026 के तहत धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में एंड-टू-एंड विवेचना और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। नशीली दवाओं के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा