Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर बिलासपुर के 20 शिक्षकों का राष्ट्रीय सम्मान

व्याख्याता जय कौशिक को भी मिला प्रतिष्ठित सम्मान

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को स्वर्गीय हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत की ओर से 15 जुलाई को रायपुर के शांतिनगर स्थित वीमतारा में आयोजित समारोह में देशभर के चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय हरिवंश मिश्र की पुण्य स्मृति को समर्पित था। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआर स्टील रायगढ़ के संस्थापक एवं शिक्षाविद् संजय अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चितरंजन कर तथा राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूर्णानंद मिश्रा उपस्थित रहे।

700 आवेदनों में से चुने गए 250 शिक्षक

आयोजकों के अनुसार देशभर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के उच्चस्तरीय पैनल ने निर्धारित मानकों के आधार पर गहन मूल्यांकन और भौतिक सत्यापन के बाद 250 शिक्षकों का राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन किया। इनमें बिलासपुर जिले के सर्वाधिक 20 शिक्षकों का चयन होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

जय कौशिक को दोहरा सम्मान

सम्मानित शिक्षकों में सेजेस तिफरा के व्याख्याता जय कौशिक भी शामिल हैं। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आगामी 5 सितंबर को राज्यपाल शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा।

नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिला सम्मान

संस्था ने बताया कि यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि विद्यालयों और समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, बाल-केंद्रित गतिविधियों, नैतिक मूल्यों के संवर्धन, डिजिटल शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन शिक्षकों को अपने अनुभव और नवाचार साझा करने का मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा, "जब एक शिक्षक सम्मानित होता है, तो पूरी शिक्षा व्यवस्था, उसके विद्यार्थी और समाज का भविष्य सम्मानित होता है।" 

बिलासपुर के सम्मानित शिक्षक

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित बिलासपुर जिले के शिक्षकों में जय कौशिक, सुशील कुमार पटेल, बलदाऊ सिंह श्याम, मनोज यादव (रतनपुर), मनोज यादव, योगेश करंजगांवकर, कलेश्वर साहू, तृप्ति यादव, निशा अवस्थी, लक्ष्मी माल्या, राजेश यादव, अनिल शर्मा, संतोषी यादव, आशा उज्जैनी, प्रवीण मिश्रा, रागिनी मिश्रा, विपिन मनहर, मंजू बाला जायसवाल, रंजना शर्मा और संगीता सानन शामिल हैं।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा