Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

गैसीफायर प्लांट की भट्ठी में झुलसा आजीवन कारावास का बंदी, मौत

बिलासपुर सेंट्रल जेल में मचा हड़कंप!

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर स्थित केंद्रीय जेल में बुधवार को एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डबल मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी बृजेश उर्फ राहुल की जेल परिसर में स्थित गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में झुलसने से मौत हो गई। घटना के कारणों की जांच जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह पुलिस बल के साथ केंद्रीय जेल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना जेल के उच्च सुरक्षा क्षेत्र में स्थित गैसीफायर प्लांट के पास हुई। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि बंदी उस स्थान तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम और अन्य जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों तथा किसी संभावित लापरवाही के संबंध में स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। घटना के बाद केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा