Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

निजी फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  / तोरवा थाना पुलिस ने एक युवती के निजी फोटो और वीडियो का कथित रूप से दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा व्हाट्सएप स्टेटस से छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रशांत राज (23) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पूर्व परिचित प्रशांत राज के पास दोनों के निजी फोटो और वीडियो थे। आरोप है कि आरोपी ने उसे बदनाम करने की नीयत से उसके व्हाट्सएप खाते से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर निजी वीडियो और संपादित (एडिट किए गए) फोटो उसके व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर वायरल कर दिए।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ग्राम खैरा, थाना रतनपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 395/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 77, 351(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(E) और 67(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच और अन्य पहलुओं की विस्तृत विवेचना अभी जारी है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा