Slider

अब आपकी मनोकामना पहुंचेगी सीधे जगन्नाथ धाम, रवाना हुआ 'जोहार श्री जगन्नाथ रथ'

डिप्टी CM अरुण साव ने दिखाई हरी झंडी, जगन्नाथ धाम के लिए रवाना हुआ विशेष रथ

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास से 'जोहार श्री जगन्नाथ रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के जरिए श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं और प्रार्थनाएं लिखकर जगन्नाथ धाम भेज सकेंगे।
बिलासपुर/रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था को नया माध्यम देने वाली पहल 'जोहार श्री जगन्नाथ रथ' की गुरुवार को शुरुआत हुई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू भी मौजूद रहे।

94.3 माय एफएम और एटी ज्वेलर्स की संयुक्त पहल से तैयार इस विशेष रथ के माध्यम से प्रदेशभर के श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं और प्रार्थनाएं लिखकर रथ में स्थापित कलश में समर्पित कर सकेंगे। इन संदेशों को माय एफएम की टीम भगवान श्री जगन्नाथ के पावन धाम तक पहुंचाएगी।

आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं को जगन्नाथ धाम से जोड़ना है, ताकि जो लोग स्वयं धाम तक नहीं पहुंच सकते, वे भी अपनी प्रार्थनाएं भगवान तक पहुंचा सकें। इसे श्रद्धा, विश्वास और जनभागीदारी का एक अनूठा अभियान बताया जा रहा है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा