Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

देवार डेरों व संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की दबिश, सात लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  तेलीबांधा थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर देवार डेरों, संदिग्ध स्थानों तथा अड्डेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सात लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के देवार डेरों, सार्वजनिक स्थलों और संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों की सघन जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए सात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइंस) के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा